Advertisement

यूपी पुलिस के पीआरवी-112 वाहन पर ट्रक पलटा 3 पुलिसकर्मियों की मृत्यु 1 घायल

उन्नाव से दर्दनाक हादसे की खबर

उन्नाव जनपद,के सफीपुर कोतवाली के महदी खेड़ा पुलिया के पास शुक्रवार की देर शाम एक PRV गाड़ी पर एक ट्रक पलट गया।
इससे अंदर बैठी 2 महिला व दो पुरुष सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया आनन-फानन में लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों कोअस्पताल पहुंचाया।
जहां डॉक्टरों ने दो महिला व एक पुरुष सिपाही को मृत घोषित कर दिया जबकि चौथे की हालत नाजुक देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है

राजू शर्मा
संवाददाता

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh