Advertisement

किसानों, युवाओं को बजट ने किया निराश : रमेश कुशवाहा

ललितपुर।वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए केन्द्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किये गये बजट में जहां एक ओर किसानों को आर्थिक रूप से कैसे संपन्न किया जा सके, इसके लिए कोई बिन्दु पर विचार नहीं किया गया। युवाओं को रोजगार देने की बात कही गयी, लेकिन क्या रोजगार होगा, किस वेतन पर होगा और किस सेक्टर में होगा। इसको लेकर कोई चर्चा नहीं की गयी। इसलिए यह कह सकते हैं कि यह बजट किसानों और युवाओं को निराशाजनक रहा। यह बात जनसंपर्क के दौरान समाजवादी पार्टी से 226 ललितपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रमेश कुशवाहा ने कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कैसे-कैसे सपने दिखाये जा रहे हैं, लेकिन पिछले पांच वर्षों में इसी सरकार ने रोजगार देने के बजाय छीनने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए समाजवादी पार्टी से अच्छा विकल्प नहीं हो सकता। इसलिए समाजवादी पार्टी को किसान और युवा अपने वोट रूपी आशीर्वाद से समर्थन कर मजबूत कर सत्ता में पहुंचाने का कार्य करें, ताकि फिर से युवाओं को रोजगार के रास्ते खोले जा सकें। बेहतर शिक्षा के लिए लैपटॉप वितरण और बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ा जा सके। सपा प्रत्याशी रमेश कुशवाहा ने ग्राम रोंड़ा, तेरई, धमकना, दौलता, राधापुर, करेंगा, ककड़ारी, नौर बिजरौठा, रारा, म्यावं, मुकटोरा, रजावन, मऊ, करीला, करीला गैस गोदाम, करीला आमबारा इत्यादि क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क किया। उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया तो वहीं महिलाओं को सशक्त बनाने की बात कही। युवाओं से सहयोग का आह्वान करते हुये सपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य धनंजय यादव, फूलसिंह, यादवेन्द्र दादा, स्वामी प्रसाद एड., रामसेवक, बलवीर प्रधान, महेन्द्र टिकैत, कप्तान सिंह, रामप्रताप सिंह, लाखन स्वामी,अंकित यादव नौहरखुर्द,इकलाख मंसूरी,देशराज, संतराम, राजीव दौलता आदि मौजूद रहे।

मु0 जाकिर मंसूरी ललितपुर

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh