Advertisement

गरीब वृद्धों, महिलाओं व बीपीएल परिवारों को मिलेगी समाजवादी पेंशन : रमेश कुशवाहा

ललितपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पेंशन जो कि गरीब वृद्धों, महिलाओं व बीपीएल परिवारों को दी जाती थी, अब उसका दायरा बढ़ा दिया है। पेंशन की धनराशि अब 1500 रुपये महीना यानी 18 हजार रुपए साल के मुताबिक मिलेगी। साथ ही किसानों और युवाओं को भी जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। रविवार को शहर क्षेत्र के तालाबपुरा, डेम कालोनी व सीतापाठ में जनसंपर्क करते हुए समाजवादी पार्टी से 226 ललितपुर विधानसभा के प्रत्याशी रमेश कुशवाहा ने यह बात लोगों से कही। बताते चलें कि सपा प्रत्याशी को नगर के साथ ही सदर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। सपा प्रत्याशी रमेश कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में युवाओं को बेहतर उच्च शिक्षा के लिए लैपटॉप वितरण, युवतियों को कन्या विद्याधन जैसी योजनाएं संचालित की गई थी जो काफी सफल रहीं, इन योजनाओं को फिर से प्रभावी किया जाएगा। जिला बार के अध्यक्ष ओमप्रकाश घोष ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर बनाये गए कानून को लागू कराने के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रतिबद्धता दोहराई है। जनसम्पर्क के दौरान ओमप्रकाश घोष एड, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, प्रसन्न जैन नोहरकला, प्रदीप चिगलौआ, राजू यादव पार्षद, जगदीश कुशवाहा, संजय ग्वाला पार्षद, हेमन्त रोंड़ा, पवन तिवारी एड, पन्नालाल साहू, जगदीश यादव पूर्व पार्षद, विजय यादव, परवेज पठान, जानू अली, आरिफ कुरेशी, राम प्रताप, शाकिर अली, रामदास श्रोतीय, हरी सिंह यादव, अजय जैन, अरमान कुरैशी, रीतेश रजक, अनिल यादव एड, गौरव विश्वकर्मा, निजाम शाह, अक्षय यादव, मनीष साहू, अर्पित वासु शर्मा, जमना प्रसाद झा, प्रसकाश यादव, देवेंद्र यादव, ब्रजेश यादव, असद अली, आधार सिंह, सिकन्दर मंसूरी के इत्यादि मौजूद रहे। वहीं जिला पंचायत सदस्य धनंजय यादव के नेतृत्व में ग्राम सिलगन, गनगोरा, राजघाट, बुढ़वार, महेशपुरा, जीरौन, जाखलौन इत्यादि में सघन जनसंपर्क किया। जिला पंचायत सदस्य ने धनंजय यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी गांव, गरीब और किसान के उत्थान करने की बात करती है। सपा शासन में समाजवादी पेंशन, खाद्यन्न किट, बेहतर सिंचाई व्यवस्था के साथ अनेकों योजनाओं का संचालन किया गया। कहा कि खेत- खलिहान और खुशहाली के लिए समाजवादी पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाकर मजबूत करें। जनसंपर्क में जिला पंचायत सदस्य धनंजय यादव के साथ यादवेंद्र दादा, देशराज, लाखन बानौली, लाखन स्वामी, अवधेश मैनवारा, विक्रम बरखेरा, अजब सिंह, बलवीर, संतराम, पुनीत, चालीराजा, इन्द्रपाल रानीपुरा, रामेश्वर लोधी, विक्रम, निहाल, सुल्तान, महेन्द्र टिकैत, रौशन, देवसिंह, राघवेन्द्र, गुसाई यादव, छोटे यादव, फूलसिंह, कैलाश लोधी, मदन, जगदीश, नवाव आदि मौजूद रहे। वहीं सपा प्रत्याशी रमेश कुशवाहा के नेतृत्व में विधानसभा प्रभारी स्वामी प्रसाद यादव एड., कु.पूजा यादव, आशाराम नेता, नौनेराजा पिपरई, हरपाल सिंह (दौलता), सत्यपाल, अनिल, (चांदरा) ने संयुक्त रूप से कई ग्राम पंचायतों में वोट की अपील की। इस दौरान सोना, विमलेश, सुल्तान, भवानीसिंह, सूरज भान, वीरसिंह, साकूलाल, हमीरसिंह, फूलसिंह, देवसिंह, सिंघराम, रामसिंह, गीता, राजकली राजपूत, वैनीबाई, जगभान, अर्जुन आदि मौजूद रहे।

मु0 जाकिर मंसूरी ललितपुर

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh