Advertisement

मऊरानीपुर में आजीवन निवास बनाकर क्षेत्र की जनता की सेवा करूंगा.. तिलक चन्द्र

झांसी। मऊरानीपुर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तिलक चन्द्र अहिरवार ने विधानसभा क्षेत्र के बसरिया,भंडरा, घाटकोटरा, कदौरा, भानपुरा, कुँवरपुरा, खकोरा, विरगुवा आदि में अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क कर साइकिल वाले बटन को दवाकर समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। इस मौके पर समाजवादी पार्टी प्रत्यासी तिलक चन्द्र अहिरवार ने कहा कि कुछ लोग मुझे बाहरी प्रत्याशी बता रहे हैं जबकि सच्चाई है कि मेरी कर्मभूमि मऊरानीपुर हमेशा से रही है और मैं सब आप सब को यकीन दिलाता कि मैं मऊरानीपुर में ही घर बनाकर यहां का स्थाई निवासी रहूंगा ना कि अन्य लोगों की तरह जो बताते तो खुद को स्थानीय है लेकिन संपूर्ण कार्य उनका घर उनका व्यापार झांसी में चल रहा है मैं आपसे वादा करता हूंकि मैं मऊरानीपुर नगर का स्थाई निवासी बनूंगा साथ ही उन्होंने कहा भाजपा ने जिस तरह लोगो से छल कपट धोख़ाकर कर उत्तर प्रदेश की जनता को पांच साल गुमराह किया उसका बदला लेने का समय आ गया है। इस सरकार में हर वर्ग के लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ा व्यापारियों के ऊपर टेक्स की मार पड़ी आये दिन उन पर छापेमारी कराकर परेसान किया। आंदोलन कर रहे किसानों की मौत पर भाजपा को कोई अफसोस नही अगर होता तो उनके परिजनों की मदद करते वो।लेकिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिजनों को समाजवादी सरकार बनते ही पच्चीस पच्चीस लाख रुपये देने का वादा किया।जो सरकार कांग्रेस की सरकार में महगाई को लेकर जी एस टी, डीजल पेट्रोल को महंगा होने का विरोध करती थी यहां तक कि सिलेंडर महंगा होने पर इसी सरकार के नेताओ ने संसद भवन पर प्रदर्शन कर खाली सिलेंडर लेकर पूर्व प्रधानमंत्री को चूड़ियां भेंट कर रही थी। लेकिन जब भा ज पा की सरकार बनी तो कितनी महगाई बड़ा दी जिन चीजों के लिए महगाई पर विरोध करती थी वही गैस डीजल पेट्रोल यहां तक कि आज लोग दो वक्त की सब्जी के लेने के लिए सोचता है। ये किसानों की नही बड़े बड़े उधोगपतियों को लाभ पहुचाने वाली सरकार है। जिसे इस बार उत्तर प्रदेश की जनता ने उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। जनसंपर्क के दौरान हरदयाल रायकवार घाट कोटरा , शिवदीन अहिरवार कमल मनु कुशवाहा प्रमोद बरार कमलेश बरार रमजान खान भडरा घनश्याम कमोद कुशवाहा दीनदयाल श्रीवास भोले हर बार मुमताज खान एक अंजन संपर्क में मऊरानीपुर नगर की विभिन्न मोहल्लों में समाजवादी साथियों ने जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया इस जनसंपर्क में हाजी महमूद, उमेश पटेरिया, विजय सिंह, सरताज, रिजवान, सुबोध राजपूत, लालू यादव, संजीव पाठक, फिरोज पार्षद, चांद भाई, रूपसिंह, अब्दुल मंसूरी, राकेश पहलवान, विश्व सिरोठिया, रविंद्र पार्षद, कालू रैकवार, शिवकुमार शर्मा, संदीप नायक, प्रमोद अवस्थी, हेमंत यादव, सनी सेठ, मनीष श्रीवास, के के सिंह, शादिख खान, शिवम सोनी, जुम्मन मास्टर, चंद शेखर अहिरवार, इम्तियाज खान, रवि गुप्ता, फैजान खान, आरके टेलर, रासबिहारी सहित आदि लोग शामिल रहे।
मऊरानीपुर विधानसभा की सुदूरवर्ती इलाके खिदरपुरा सेमरी सरसेंडा में नाना प्रधान खिदरपुरा मनीष यादव सेमरी गब्बर प्रधान राजा प्रधान शमशेर पुरा राजेंद्र अहिरबार अटल सिया की पूरन अहिरबार सेरिया दीनदयाल सेरिया आदि ने घर जाकर समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh