Advertisement

मऊरानीपुर समाजवादी पार्टी प्रत्यासी तिलक चंद अहिरवार ने विधान सभा के ग्रामीण क्षेत्रो में घर घर जाकर साइकिल के बटन दवाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का आशीर्वाद लिया।मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्यासी तिलक चन्द्र अहिरवार ने सकरार,मगरपुर,जवान,संतपुरा,रमपुरा आदि गांव में घर घर जाकर जनसम्पर्क कर साइकिल वाले बटन को दवाकर भारी बहुमत से जिताने का आशीर्वाद बड़े बुजुर्गों से लिया।इस मौके पर तिलक चन्द्र अहिरवार ने लोगो से कहा कि आप लोगो का आशीर्वाद एवम स्नेह जिस तरह मुझे मिल रहा है उसका ऋण कभी नही चुका पाऊंगा।मेरा लक्ष्य यहां जो सिर्फ विकास करना है।लोगो के साथ बिना भेदभाव के उनकी समस्याओं का हल करना है।बड़े बड़े नेता आ रहे है कोई कुछ राग अलाप रहा कोई कुछ लेकिन आप सभी जानते है ये राग उन्होंने पिछली बार भी अलाप कर पांच वर्ष जनता को धोखे में रखा।फिर से चुनाव आते ही बुन्देलखण्ड राज्य का अलाप करने लगे।जवकि पांच वर्ष केंद्र में प्रदेश में व मध्यप्रदेश में भा ज पा की सरकार रही फिर क्यों नही बन पाया बुन्देलखण्ड राज्य।अब जनता सब समझ गई है भा ज पा के नेताओ के चुनाव में प्रचार करने के लिए आने पर वो फिर से वही झूठ बोलने वाला राग अलापेंगे।लेकिन पाँच साल झूठ और महगाई से त्रस्त उत्तर प्रदेश की जनता ने अब समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए मन मे ठान ली है जिसव बौखलाई बी जे पी के नेता इधर उधर भाग रहे है कई नेता तो ये समझ गए है कि इस बार समाजवादी पार्टी की सरकार बन रही है तो उन्होंने पहले से ही समाजवादी पार्टी की सदयता ले ली है। जनसंपर्क के दौरान गुड्डा यादव राजेश यादव गोली कुशवाहा शैलेंद्र अहिरवार शिवम वर्मा रूपेश वर्मा दीपक वर्मा नंद वर्मा नितेश अरविंद अहिरवार अहिरवार विशाल गौतम लखन कुशवाहा आदि कार्यकर्ताओं के साथ विशाल जनसमूह साथ रहा

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh