पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गड़बड़ी करने की सूचना पर तत्काल गोली मारने के आदेश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 3 दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। काउंटिंग के एक दिन पहले,काउंटिंग के दिन और एक दिन बाद तक अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। किसी को भी माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर कोई ऐसा करता है तो वह तत्काल गोली मारने के आदेश देंगे। आपको बता दें कि कानपुर देहात में चार विधानसभा सीटे हैं। दस मार्च को अकबरपुर में स्थित डिग्री कॉलेज में मतगणना सम्पन्न कराई जाएगी। मतगणना के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। जिसकी जानकारी देने के लिए कानपुर देहात एसपी और डीएम ने संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी कानपुर देहात स्वप्निल मंगाई ने कहा कि अराजकता तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। गड़बड़ी की सूद पर तत्काल गोली मारने के आदेश दिए जाएंगे।
UPTV7 NEWS
संवाददाता
भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट


















