Advertisement

जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यो की समीक्षा की । समीक्षा में उन्होंने
रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी बेहतर तरीके से कार्य कर रही है जिसके लिए सभी रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य बधाई के पात्र है । बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी के मेंबरों की और संख्या बढ़ाई जाए जिसके लिए सोसाइटी के सदस्य ज्यादा से ज्यादा लोगो को रेडक्रॉस सोसाइटी से जोड़ने का कार्य अभियान चलाकर करे । 8 मई रेडक्रॉस दिवस को बेहतर तरीके से आयोजित कराया जाए जिसके लिए एक कार्य योजना तैयार करते हुए 8 मई रेडक्रॉस दिवस के दिन समाजसेवा करने वाले लोगो को सम्मानित करने के भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाए । बैठक में उन्होंने कलेक्ट्रेट में कार्य कर रही महिलाओं को रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा तैयार की गई हाइजीन किट का वितरण किया। बैठक में अवैतनिक सचिव आरके सफड़, डॉ0 पालीवाल, डॉ0 पूजा अवस्थी, श्री लखन शुक्ला, श्री रामप्रकाश मिश्र उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh