कानपुर/चकेरी..
शरारती तत्वों द्वारा वसूली का कथित पर्चा वायरल कर जाजमऊ चौकी प्रभारी की छवि धूमिल करने का प्रयास..
बीती रात वसूली की लिस्ट का एक कथित पर्चा चंद मिनटों में देखते ही देखते वायरल हो गया…
वसूली का कथित पर्चा वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया..
कथित पर्चे में क्षेत्र में मादक पदार्थ की बिक्री, अवैध भट्टी, जानवरो की कटान व जुए की फड़ की वसूली का जिक्र है…
कथित पर्चे में सात बिंदुओं में वसूली का है पूरा लेखा जोखा…
कथित पर्चे में लिखा है कि फाजिल अख्तर नाम का शख्स वसूली का सारा पैसा जाजमऊ चौकी इंचार्ज सुखराम रावत को देता है..
वहीं फाजिल ने सामने आ कर कथित पर्चे को वायरल करने की वजह उनकी व चौकी प्रभारी की छवि को धूमिल करने की साजिश बताई…
वही फाजिल का कहना है की पर्चे में मेरा नाम है तो निष्पक्ष जांच की जाए,, यदि मैं दोषी हूँ तो कार्यवाही हो, अन्यथा पर्चा वायरल करने वाले शरारती तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए…!
वसूली का कथित पर्चा वायरल होने के बाद एडिशनल कमिश्नर आनन्द प्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक को दी गई है,, मामले की जांच आज कल में करके जो भी होगा जैसा भी होगा सही उस पर कार्यवाही होगी, यदि यह पर्चा सही पाया गया तो उसके अनुरूप कार्यवाही होगी, यदि पर्चा गलत पाया गया तो एक बार फिर विचार करके उसके अनुरूप कार्यवाही होगी,, पुरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जा रही है,, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्यवाही अमल में लाई जाएगी..!


















