Advertisement

चेकिंग के दौरान बाईक सवार ने दरोगा को मारी टक्कर दरोगा की मौत

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुलतानपुर घोष थाने के  बाहर आज वाहन चेकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। सामने से आ रहे बाइक सवार युवक ने एसआई को ज़ोरदार टक्कर दिया। बाईक की टक्कर लगने से एसआई रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनको साथी पुलिस के जवान इलाज के लिए हथगाम स्वास्थ केंद्र लेकर पहुँचे जहाँ डॉक्टर ने जाँच के बाद मृत घोषित कर दिया। पूरा मामला सुलतानपुर घोष थाने का है जहां चेकिंग के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई वीरेंद्र नाथ मिश्रा ने तेज रफ्तार से आ रही बाइक को रोकने का प्रयास किया। वही बाइक सवार गाड़ी में सूअर बांधे होने के बावजूद भी गाड़ी तेज रफ्तार से चला रहा था। वही पुलिस की चेकिंग देख बाईक की रफ्तार और तेज करदी और एसआई वीरेंद्र नाथ मिश्रा को टक्कर मारते हुए खुद भी रोड पर गिरकर घायल हो गया। आनन-फानन रूद्रमणि मिश्रा को हथगाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने एसआई वीरेंद्र नाथ मिश्रा को मृत घोषित कर दिया वही बाइक सवार दुर्गा का पुरवा मजरे खुर्द निवासी प्रकाश पासवान व नरेंद्र पासवान दोनों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया आज 10 बजे वीरेंद्र नाथ मिश्रा अपने साथीयो के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे उसी समय बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दिया जिससे वह घायल हो गए स्वास्थ केंद्र लेजाने पर डॉक्टर मृत घोषित कर दिया। बाइक सवारों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाई की जा रही है।

मो0 आसिफ़ की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh