Advertisement

लव जिहाद का मामला आया सामने

यूपी के फ़तेहपुर जिले के खागा कोतवाली इलाके में लव जिहाद का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुस्लिम समुदाय के युवक पर आरोप है कि वह फिल्मी स्टाइल में अपने साथियों के साथ रात में मौर्य समाज के घर में घुसे और उसकी नाबालिग लड़की का अपहरण कर फरार हो गए। इस घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच के बाद अपहरण और साजिश की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। वहीं जिले में एक माह के भीतर लव जिहाद और धर्मांतरण के कई मामले सामने आने के बाद अब विश्व हिंदू परिषद ने मोर्चा खोल दिया है। विहिप के प्रांतीय महामंत्री वीरेंद्र पांडे ने कहा अब फ़तेहपुर जिले में लव जिहाद और धर्मांतरण की घटनाएं बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे मामलों में मुस्लिम युवकों पर केस तो दर्ज क़रतीं है, लेकिन ग़जवा-ए हिंद संगठन के आड़ में जिले के मस्ज़िद और मदरसों में लव जिहाद की रैकेट चलाने वाले मौलवी को गिरफ्तार नही करती है। हालांकि खागा कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अपहृत लड़की के पिता की तहरीर पर मुख्य आरोपी शोएब, सुहैल, सलमान, कल्लू और नूरजहाँ के विरुद्ध नाबालिग लड़की का अपहरण और साजिश की धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। इस घटना में शामिल मुस्लिम महिला नूरजहाँ पर आरोप है कि वह हिन्दू लड़की को बहला फुसला कर ब्रेनवॉश किया है। वहीं इस मामले में कई बार पुलिस अफसरों के सीयूजी नंबर पर संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन वह आधिकारिक बयान देने के लिए मीडिया से बचते रहे।

फ़तेहपुर जिले में लव जिहाद और धर्मांतरण के लगातार मामले सामने आने के बाद विश्व हिंदू परिषद और संघ ने कड़ा विरोध जताया है। विहिप के प्रांतीय महामंत्री वीरेंद्र पांडे ने UPTV 7 से बातचीत में कहा कि फ़तेहपुर जिले में इन दिनों लव ज़िहाद का मामला तेजी से चल रहा है। 9 अप्रैल को खागा कोतवाली इलाके बहलोलपुर ऐलई गांव में मौर्या बिरादरी की नाबालिग लड़की को मुस्लिम समाज के लोगो ने उसके घर में घुसकर अपहरण किया। इस मामले में मुकदमा तो लिखा गया, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से गाज़ीपुर और ललौली थाना इलाके में भी लव ज़िहाद और धर्मांतरण का मामला सामने आया है। नाबालिग बच्चियों को बरगला कर दबंगई से उनको घर से निकाल कर अपहरण कर लिया जाता है। पुलिस ऐसे मामलों में केस दर्ज कर मुस्लिम युवकों को तो पकड़ती है, लेकिन रैकेट चलाने वाले मस्ज़िद और मदरसों के मौलवी तक नही पहुंच पाती है।

विहिप नेता वीरेंद्र पांडे ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि ये लव जिहाद का कोई सामान्य मामला नही है। जिले में मुस्लिम संगठन ग़जवा-ए हिंद से जुड़े मौलवी इस्लामिक विद्यालयों और मस्जिद-मदरसों के आड़ में लव जिहाद और धर्मांतरण का रैकेट चल रहें है। दिल्ली, गाज़ियाबाद जैसे महानगरों में हिन्दू लड़कियों को लेजाकर जबरन धर्मांतरण करवा रहें है। ऐसे मामलों में भी पुलिस तमाम प्रकार के ढकोसले तो क़रतीं है, लेकिन जो मुख्य भूमिका में मस्ज़िद और मदरसों में बैठकर रैकेट चला रहे हैं पुलिस उन पर हांथ नही डालती है। क्योंकि यही लोग मुस्लिम युवकों को प्रोटेक्ट करते है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh