Advertisement

समाजसेवी ने वायरल ऑडियो का किया खंडन

कानपुर नगर- मंगलवार को जिले के जाने-माने समाजसेवी व राधन जिला पंचायत क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य राजा दिवाकर उर्फ राजा भैया ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा एक फर्जी ऑडियो बनाकर सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा है जिसमें या सुनाया जा रहा है कि राजा दिवाकर उर्फ राजा भैया क्षेत्र के सबसे बड़े ब्राह्मण विरोधी हैं राजा दिवाकर उर्फ राजा भैया ने वार्ता के दौरान बताया कि उनके परिवार व पूर्वजों ने हमेशा ब्राह्मणों का सम्मान किया है और ब्राह्मण सदैव ही उनके लिए पूजनीय है वायरल ऑडियो फर्जी है और वह इसकी जांच कराएंगे और जिन लोगों ने यह फर्जी ऑडियो वायरल किया है उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी करेंगे राजा भैया ने कहा कि सैकड़ों ब्राह्मण उनके मित्र हैं और ब्राह्मणों के यहां उनके अच्छे संबंध भी हैं उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh