Advertisement

कानपुर महानगर के बीचो बीच शहर के यतीमखाना क्षेत्र में 3 जून को हुए थे दो पक्षों में पथराव और बम बाजी जिसको दंगे के रूप में देना चाहते थे, लेकिन प्रशासन की सूझबूझ से विफल रही योजना एसआईटी टीम ने सीसीटीवी कैमरा की जांच के बाद, माहौल खराब करने वाले 40 संदिग्ध पत्थरबाजों के फुटेज को जारी किया, जल्द ही अराजक तत्वो के चेहरों से उठेगा नकाब..  गलियों की सभी सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर पुलिस ने कब्जे में की, डीवीआर से छेड़छाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई,

बीते दिनों बेकन गंज एरिया में कुछ अराजक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की थी । जिसे पुलिस कमिश्नरेट कानपुर कमिश्नर विजय सिंह मीणा व संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में बिना किसी विलंब के उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया था
विशेष जांच दल एसआईटी अध्यक्ष संजीव त्यागी आईपीएस ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल व आसपास के एरिया के सीसीटीवी कैमरा को चेक किया,
इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त बृजेश श्रीवास्तव एसीपी त्रिपुरारी पांडे ,अकमल खान और स्पेशल फॉरेंसिक टीम व अन्य अधिकारी साथ में थे,

राजू शर्मा
संवाददाता
UPTV7,
सच की तह तक,

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh