Advertisement

गंगा दशहरा पावन पर्व पर श्रद्धालुओं को शरबत वितरण

कानपुर, श्री गंगा उमर ज्योति मंडल की ओर से गंगा दशहरा के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं को शरबत, कढ़ी चावल सब्जी बूंदी वितरण किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लगभग 31 वा वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया है सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें गंगा मैया के दर्शन के लिए उमड पड़ी साथ ही साथ भक्तों ने भोजन वितरण का आनंद लिया। सुरेश अग्रवाल ने बताया कि गंगा दशहरा मेला की पूजा के बाद भक्तजन आते हैं जिनकी सेवा की जाती है। गर्मी के मौसम को को देखते हुए शरबत वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक श्री जगदीश वर्मा सुरेश अग्रवाल लाला रंजन नीरज दीपू मुनिया संदीप गौड़ आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh