Advertisement

उप निदेशक ने दिव्यांगजनो को वितरित किया ट्राईसाईकिल, व्हील चेयर

कानपुर | दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कृतिम अंग सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत उनकी आवश्यकतानुसार उपकरण दिये जाने हेतु अंध विधालय नेहरू नगर में वितरण कैम्प का आयोजन किया |
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उप निदेशक अखिलेश बाजपेई ने 05 दिव्यांगजनो को व्हील चेयर, 05 ट्राईसायकिलों क वितरण किया गया|
कार्यक्रम में उप निदेशक दिव्यांगजन अखिलेश बाजपेई ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया की सरकार दिव्यांगजन को विवाह पुरस्कार के रूप में दोनो व्यक्तियों के दिव्यांग होने पर 35 हजार रूपया, रोजगार के लिए दुकान संचालन के लिए दस हजार रूपया,दुकान निर्माण के लिए बीस हजार रूपया देती है| दिव्यांग पेंशन के लिए प्रति माह 500 रूपया दिव्यांगजनों को सरकार की तरफ से मिलते हैं! कार्यक्रम में राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार , गोविन्द आदि उपस्थित थे|

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh