Advertisement

“नाहिद” जनता दल एस की युवा नगर अध्यक्ष बनी,कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया,स्वागत|

कानपुर जनता दल सेक्युलर के नगर अध्यक्ष हामिद हुसैन ने 11 सदस्य नगर कमेटी की पहली सूची घोषित किया, “नाहिद मुस्तफा “को युवा महिला नगर अध्यक्ष, “इकतेदार रिजवी’ को महामंत्री मनोनीत किया ,नाहिद के अध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हार फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया, बाबू पुरवा साबिर का मैदान स्थित पार्टी के नगर कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक कर नगर कमेटी घोषित की गई, कमेटी में हामिद हुसैन नगर अध्यक्ष बबीता वर्मा, नगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नाहिद मुस्तफा, युवा नगर अध्यक्ष परवेज अख्तर, मोहम्मद फुरकान अंसारी, गुलाम मुस्तफा, नगर उपाध्यक्ष इकतेदार हुसैन रिजवी, आईया मोहम्मद वसीम अंसारी, राजू ,राजेंद्र मिश्रा, महामंत्री रूपाली वर्मा, महामंत्री जरीना नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त युवा महिला नगर अध्यक्ष नाहिद मुस्तफा इकतेदार हुसैन रिजवी का हार फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में गुलाम मोहम्मद, असलम, शाहरुख, मोनी वर्मा, राजू, हाफिज अहमद साहब  लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Editor-In-Chief:-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh