Advertisement

चार दिवसीय जूनियर राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन 29 जून से होगा

कानपुर, कटक (उड़ीसा) में जूनियर राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन होना है। जिसमे प्रतिभाग के लिए दिनाँक 29/05/2022 को मथुरा के एम पी एस एम ग्रेस कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उत्तर प्रदेश तलवारबाजी संघ के नेतृत्व में मथुरा तलवारबाजी संघ ने ट्रायल आयोजित किया था। जिसमें कानपुर तलवारबाजी संघ के नेतृत्व में कानपुर तलवारबाजी टीम जो की ओ० ई० एफ० ऑर्डिनेंस क्लब (कैंट) एवम् द जिम नेशन स्पोर्ट एकेडमी (श्यामनगर) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमे बालिका वर्ग में खुशी शुक्ला (सेबर इवेंट), कनक चौधरी (सेबर इवेंट) में तथा बालक वर्ग में हर्ष गौतम (फाइल इवेंट) में चयन हुआ जो की 29/06/2022 से 02/07/2022 को होने वाली जूनियर राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता (अंडर-20) में प्रतिभाग करने के लिए 27/06/22 को रवाना होंगे।यह जानकारी कानपुर तलवारबाजी संघ के सचिव अंकित कुमार रावत ने दी।कोच नीलेश मौर्य ( इन० आई० एस० ), ऑर्डिनेंस सचिव कुलदीप,आलोक पाल, सत्येंद्र यादव एवम् संघ के सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh