Advertisement

भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकली

कानपुर। भगवान श्री तिरुपति वेंकटेश्वर बालाजी महाराज की शोभायात्रा नया गंज से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में शामिल हुई । भगवान के रथ के पीछे तिरुपति मंदिर का भोग पोंगल दही चावल का प्रसाद एवं भगवान के रथ में मेवा का प्रसाद भक्तों को वितरित किया गया वही श्री जगन्नाथ जी मंदिर जनरलगंज से शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकली। ‘आई-आई सवारी जगन्नाथ की’, ‘ठाकुर भले विराजो जी’ आदि भजनों पर 16 मंडलों के सदस्यों ने लयबद्ध प्रस्तुति से भगवान जगन्नाथ की महिमा का गुणगान किया। रजत सिंहासन पर निकले श्रीविग्रहों के दर्शन के लिए भक्तों में होड़ मची रही। कई जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा भी की। देर रात कई क्षेत्रों का भ्रमण करने के बाद शोभायात्रा मंदिर लौट आई। जनरलगंज स्थित श्रीजगन्नाथजी मंदिर (बाईजी) मंदिर के पट सुबह 6:15 बजे खुलते ही भक्तों की भारी भीड़ दर्शन को उमड़ पड़ी। शाम चार बजे तक दर्शन का सिलसिला चलता रहा।भगवान श्रीजगन्नाथजी की आरती की। इसके बाद श्री भगवान वेंकटेश्वर स्वामी सेवा समिति के तत्वावधान में सिंहासन पर भगवान जगन्नाथ स्वामी, बलभद्र और सुभद्रा के श्रीविग्रहों की शोभायात्रा निकली। रथयात्रा में गणेश, श्रीकृष्ण, बजरंग बली, मां गंगा और भगवान शिव की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके कई अनेक मंडलों के सदस्यों ने संगीतमय प्रस्तुति से भगवान जगन्नाथ की महिमा का गुणगान किया। रथयात्रा में भगवान श्रीवेंकटेश्वर स्वामी सेवा समिति का रथ पुरानी दालमंडी से शामिल हुआ। जबकि श्रीदोसर वैश्य नवयुक मंडल का रथ काहूकोठी में शामिल हुआ। रथयात्रा बाई जी मंदिर से शुरू होकर काहूकोठी, नयागंज चौराहा, मारवाड़ी कालेज, हूलागंज, सुनराही देवी मंदिर रोड, मोतीमोहाल, तिलियाना से नागेश्वर बाबा मंदिर, नयागंज सर्राफा, जनरलगंज, जनरलगंज बाजार, प्रयागनारायण शिवाला से होते हुए देर रात सरसैया घाट पहुंची। यहां गंगा दर्शन के बाद रथयात्रा वापस मंदिर लौट आई। इस मौके पर वेंकटेश्वर स्वामी सेवा समिति के संरक्षक अध्यक्ष जितेंद्र जयसवाल स्वामी प्रमोद आचार्य सुरेश नाथ खन्ना उपाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता महामंत्री संजय जायसवाल कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल नितिन साहू तरुण गुप्ता उमेश साहू रमेश साहू मुकुंद आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh