Advertisement

बेकरी एवं बेकरी उत्पाद के प्रतिष्ठान/ निर्माणशाला के 20 निरीक्षण किए गए

कानपुर ,जिलाधिकारी कानपुर नगर विशाख के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य के नेतृत्व में  बेकरी एवं बेकरी उत्पाद के प्रतिष्ठान/ निर्माणशाला के 20 निरीक्षण किए गए । जिसमें 2 प्रतिष्ठानों के यहां साफ-सफाई एवं बेकरी उत्पादों के रख रखाव असंतोषजनक पाए जाने पर सुधार सूचना हेतु संस्तुति की गई एवं कुल 9 नमूने यथा राजीव नगर लाल बांग्ला से पिज्जा बेस, पेस्ट्री , शास्त्री नगर से कोको पाउडर, बर्रा कानपुर नगर से मैदा, चॉकलेट फ्लेवर केक काकादेव से केक, चुन्नी गंज से पाइनएप्पल पेस्ट्री, साकेत नगर से व्हिप टॉपिंग और केक के नमूने खाद्य प्रयोगशाला द्वारा जांच हेतु संकलित किए गए ।उक्त खाद्य पदार्थों की जांचोपरांत प्राप्त जाँच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के सुसंगत धाराओं के अंतर्गत खाद्य करोबरकर्ताओ के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh