Advertisement

डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप एजूकेशन सेन्टर, तथा डी. पी. एस. कल्याणपुर चैस टूर्नामेंट में विजयी

दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्याणपुर प्रांगण में 1 व 2 अगस्त 2022 में चल रही जाग्रत सहोदया स्कूल टूर्नामेंट हुआ 24 स्कूल ने अपनी भागीदारी को दर्ज किया तथा जूनियर ग्रुप कक्षा 6 से 8 में 4 राउंड के बाद डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप एजूकेशन सेन्टर, किदवई नगर चैंपियन बना, द्वितीय स्थान पर डी. पी. एस. कल्याणपुर तथा तृतीय स्थान पर डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप एजूकेशन सेन्टर, श्याम नगर विजय प्राप्त की सब जूनियर ग्रुप कक्षा 3 से 5 का था जिसमें 11 टीमों ने हिस्सा लिया। दूसरा ग्रुप कक्षा 6 से 8 का था जिसमें 13 टीमों ने हिस्सा लिया। 4 राउंड के बाद डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप एजूकेशन सेन्टर, किदवई नगर कक्षा 3 से 5 ग्रुप के अंतर्गत चैंपियन बना, द्वितीय स्थान पर डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप एजूकेशन सेन्टर, श्याम नगर तथा डी. पी. एस. कल्याणपुर विजयी रहे इस प्रतियोगिता में 5 बोर्ड प्राइस भी दिए गए जो कक्षा 3 से 5 ग्रुप के निम्नलिखित प्रतिभागियों को प्रथम बोर्ड विनर रमानुज मिश्रा डी. पी. एस. कल्याणपुर, द्वितीय बोर्ड राज सिंह मनटोरा पब्लिक स्कूल, तृतीय बोर्ड विनर अविजीत गुरहा डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप एजूकेशन सेन्टर, पनकी, चतुर्थ बोर्ड विनर सामर्थ्य गुप्ता कान्यकुज पब्लिक स्कूल, पंचम बोर्ड विनर कार्तिक डी. पी. एस. कल्याणपुर प्राप्त हुए। तथा कक्षा 6 से 8 ग्रुप के बोल्ड वीनर प्रथम बोर्ड विनर अभिजीत सिंह डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप एजूकेशन सेन्टर, जाजमऊ, द्वितीय बोर्ड विनर दिव्यांश यादव डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप एजूकेशन सेन्टर, एन ब्लॉक किदवई नगर, तृतीय बोर्ड विनर शिवांश शुक्ला मनटोरा पब्लिक स्कूल, चतुर्थ बोर्ड विनर मौलिक सक्सेना डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप एजूकेशन सेन्टर, एन ब्लॉक किदवई नगर, पंचम बोर्ड विनर विकास निषाद श्री ओमर वैश्य विद्यापीठ पब्लिक स्कूल प्राप्त हुए। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त वाली सभी टीमों को ट्रॉफी व मेडल देकर विद्यालय की डॉ प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना निगम जी ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। समापन के सयम विजयी प्रतिभागियों को बधाई देकर प्रोत्साहन दिया तथा बाकी के प्रतिभागियों को भी भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने तथा अधिक मेहनत करने हेतु प्रोत्याहित किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh