Advertisement

,गल्ला मंडी नौबस्ता स्थित किड्स वंडरलैंड स्कूल में कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया गया

कानपुर,गल्ला मंडी नौबस्ता स्थित किड्स वंडरलैंड स्कूल में कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।गल्ला मंडी नौबस्ता स्तिथ किड्स वंडरलैंड स्कूल में मंगलवार सुबह पूजा-अर्चना की गई व रुद्राभिषेक का भी आयोजन किया इसके बाद मुख्य अतिथि एमएलसी राज बहादुर सिंह द्वारा रिबन काटकर कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एमएलसी राज बहादुर सिंह ने कहा कि किड्स वंडरलैंड स्कूल में शुरू किए गए कंप्यूटर कक्ष में कई कंप्यूटर लगाए गए हैं। इससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे कंप्यूटर से आधुुनिक शिक्षा का भी ज्ञान प्राप्त करेंगे। स्कूल प्रिंसिपल आरती सिंह ने एमएलसी राज बहादुर सिंह का आभार व्यक्त किया वही स्कूल निदेशक श्रीकांत मिश्रा ने एमएलसी राज बहादुर सिंह को सम्मानित किया वही मुख्य अतिथि ने बच्चों को अपना मार्गदर्शन भी दिया इस मौके पर माया गुप्ता , प्रीति,   प्रियंका , खुशी पूजा ,विनीता,कंचन,कल्पना, श्रेया,माया,दीपिका,लक्ष्मी,सुशीला कुमार पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh