Advertisement

कानपुर संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के पदाधिकारी पहुंचे लखनऊ, श्रद्धांजलि अर्पित की

कानपुर,यशःशेष संजय मिश्रा”गुल्लू” तत्कालीन वरिष्ठ उपाध्यक्ष संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद व पूर्व अध्यक्ष डी०ए०वी० डिग्री कालेज लखनऊ की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित सुन्दर काण्ड पाठ व श्रद्धांजलि समारोह में पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व वर्तमान उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की धर्मपत्नी नम्रता पाठक सहित सैकड़ों की संख्या में राजनैतिक हस्तियों एंव कर्मचारी नेताओं एंव कर्मचारियों ने अपने नेता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की । संयुक्त कर्मचारी परिषद कानपुर के पदाधिकारी पहुंचे लखनऊ दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम का आयोजन उनकी पत्नी पूर्व पार्षद नीलम मिश्रा और पुत्री नेहा ईशांश पाण्डेय भाई सुनील मिश्र अतुल मिश्र अरूण मिश्र विनय मिश्र और दीना ने किया । कार्यक्रम में शामिल अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि स्व० संजय मिश्र का राजनैतिक जीवन डीएवी कालेज लखनऊ के अध्यक्ष पद से शुरू हुआ ,उसके बाद से संजय जी ने अपना जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया । कोई ग़रीब उनके पास से कभी ख़ाली हाथ नहीं लौटा। उनके पास जो भी अपनी समस्या लेके गया तो उन्होंने अपनी क्षमता से परे जाकर उसकी मदद की। कर्मचारी नेता के रूप में वह हमेशा कर्मचारियों की लड़ाई लड़ते रहे ,और उनके ही प्रयास से एक बार को सभी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद को एक मंच पर आयी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh