कानपुर नगर और नगर से सटे ग्रामीण इलाकों में विचित्र बुखार कहर बरपाने लगा है,,,पिछले पांच दिनों में छह लोगों की मौत हो चुकी है जबकि वर्तमान में कई लोग इससे प्रभावित है,,,विचित्र बुखार ने छोटे बच्चो को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है,,,
जिला अस्पताल उर्सला के यूएचएम के आईसीयू में तमाम बच्चे भर्ती है,,,जिनको डेंगू और अन्य बीमारियां हुई है,,,हालांकि यूएचएम के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनिल निगम ने विचित्र बुखार से अनभिज्ञता जताई है,,,,उनका कहना था कि हमारे अस्पताल में रोजाना आठ से दस बच्चे आते है,,जिनको डायरिया और बुखार की शिकायत होती है,,,इलाज के बाद वो सही होते जा रहे है,,,,उनका कहना था कि इस समय मौसम बदल रहा है,,,इसलिए बरसात में भीगने से बचना चाहिए,,,जिससे बीमार होने की संभावना कम रहेगी,,,|


















