Advertisement

विरोध प्रदर्शन का महाउद्घोष, कानपुर में जनता की आवाज़ बुलंद करने पहुँचे तमाम वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को जबरन पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से किया गिरफ्तार

कानपुर ! कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा केंद्र की बेलगाम तानाशाह मोदी सरकार के विरुद्ध पूरे देशभर मे दिनांक 5 अगस्त दिन शुक्रवार को जिलास्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता की आवाज़ बुलंद करने के निर्देश जारी किए थे। इसके साथ ही केंद्रीय नेतृत्व ने सभी प्रदेश इकाइयों सहित स्वम् भी बढ़ती महंगाई के विरोध में राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपार महंगाई व बेरोजगारी को लेकर उनके निवास का घेराव करने का निर्णय लिया था।जिलामुख्यालय तक मार्च कर प्रशासन का घेराव करने व महंगाई बेरोजगारी व केंद्र की मोदी सरकार के अड़ियल रवैये के विरुद्ध जनता की आवाज़ उठाने का कार्यक्रम निर्धारित किया था। पर योगी के पुलिसिया तंत्र ने पार्टी जिलाध्यक्ष अमित पांडेय को सजिसन कार्यक्रम से पूर्व पुलिस द्वारा उनके निवास से गिरफ्तार कर लिया।
पूर्व शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने पुलीस द्वारा की जा रही कार्यवाही को मोदी और योगी की बदनीयत शाजिस बताई इन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश भर में जनता की आवाज़ को कुचलना व लोगो के लोकतांत्रिक अधिकार छीनना चाहती है। ,प्रदेश सचिव जे०पी० पाल ,पवन गुप्ता,नरेश त्रिपाठी जी,क्षत्रिय आज़ाद,उषा रानी कोरी,ममता तिवारी,पूर्व पार्षद महेंद्र त्रिपाठी पुत्तू,पूर्व पार्षद रमा दुबे दद्दा,रविन्द्र शुक्ला मुन्ना राजीव द्विवेदी तुफैल अहमद,नरेंद्र चंचल,अभिषेक कठेरिया,विजयनाराय शुक्ला,राजेन्द्र बाल्मीकि, सहित भारी तादात में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लाया गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh