Advertisement

सांस्कृतिक कार्यक्रम पर झूमे एनसीसी छात्र

,एनसीसी गुप कानपुर द्वारा 55 यूपी बटालियन एनसीसी प्रशिक्षण शिविर 193 मे एनसीसी एलुमनाई द्वारा सम्मान समारोह व सांस्कृतिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया।28 जुलाई से 8 दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।250 एनसीसी कैडिट कानपुर,उन्नाव, हमीरपुर, झांसी ने शिरकत किया।योगा,फायरिंग, मैप रीडिंग व चिकित्सा की टेनिग दी गई। जिसमे एनसीसी के बच्चो ने देश भक्ति गीत पर मनमोहन नृत्य देख कर आये अतिथियो को ताली बजाने पर मजबूर किया।एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर जग महेंद्र अग्रवाल व वरिष्ठ पत्रकार दुष्यंत को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।जिसमे कर्नल समीर कुमार कौशिक, लेफ्टिनेंट कर्नल सुल्तान सिह,सूबेदार मेजर अशोक कुमार, कैप्टन के एम शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh