Advertisement

“अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति”के सहयोग से  “विशाल नेत्र परीक्षण शिविर एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम” का आयोजन

जिला कारागार, कानपुर नगर में दिनांक 6 अगस्त,2022 को “अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति”के सहयोग से  “विशाल नेत्र परीक्षण शिविर एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 102 बंदियों (67 पुरुष एवं 35 महिला) एवं 07 कारागार कर्मिकों का नेत्र परीक्षण कराया गया। शिविर में वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ० शरद बाजपेई तथा सामाजिक संस्था “साइट सेवर” द्वारा बंदियों का नेत्र परीक्षण किया गया। बंदियों को आवश्यकतानुसार चश्मे प्रदान
किए गये एवं वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक के निर्देशानुसार आई-ड्रॉप एवं आवश्यक दवायें भी उपलब्ध कराई गयीं।

जेल अधीक्षक डॉ० बी०डी० पाण्डेय द्वारा बताया गया कि आयोजित शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री सुशील सिंह मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। उनके द्वारा बंदियों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर, उन्हें उचित कानूनी सलाह प्रदान की गयी। इस अवसर पर “अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति” संस्था के चेयरमैन-श्री आशुतोष बाजपेई, महासचिव श्री योगेश बाजपेई, चिकित्सा सचिव श्री अंकुश अग्रवाल, सह सचिव- श्री राजेश शुक्ला, जेलर- श्री संजीव सिंह एवं अनिल कुमार पाण्डेय, कारागार चिकित्साधिकारी डॉ० देवेंद्र कुमार, फार्मासिस्ट –  अनूप कुमार मिश्रा एवं  इंद्रजीत राना उपस्थित रहे। जेल अधीक्षक ने कारागार परिवार की तरफ से उपस्थित सभी सदस्यों को हार्दिक धन्यवाद दिया एवं भविष्य में भी बंदियों के कल्याणार्थ एवं उनके स्वास्थ्य लाभ हेतु इसी प्रकार के शिविर का आयोजन कर, बंदियों को लाभान्वित करने का अनुरोध किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh