Advertisement

दीनी तालीम के साथ साथ दुनियावी तालीम पर भी ज़ोर दे मुसलमान – शाहनूर चिश्ती

कानपुर, सूबे की प्रमुख दीनी व समाजी संस्था मुस्लिम वैल्फैयर एसोसिएशन के तत्वाधान में 46वां सालाना 10 दिवसीय प्रोग्राम पैगामे शहीद-ए-आज़म तिलक नगर स्थित पीरो वाली मस्जिद के मैदान बरकाती ग्राउंड में आयोजित हो रहा है जिसकी शुक्रवार को 6वीं महफ़िल मुनक्किद हुई I प्रोग्राम का आगाज़ हाफिज़ फज़ले अज़ीम रहमानी और संचालन डाक्टर नासिर बेग बरकाती ने किया, मिर्ज़ा अशरफ बरकाती, दिलशाद रज़ा, मुहम्मद असद, अमन रज़ा और कालपी से तशरीफ लाये सैय्यद ज़ैद मियां ने नात व मनकबत पढ़ी जिसे सुनकर अकीदतमंदो ने या हुसैन या हुसैन की सदा बुलन्द की I कानपुर से तशरीफ लाये मौलाना मुश्ताक मुशाहिदी साहब ने तकरीर की और सैय्यदो की अज़मत पर ब्यान किया और कहा कि हर हाल में सैय्यदो की ताज़ीम फर्ज़ है जो सैय्यदो की ताज़ीम करेगा वो दुनिया में भी कामयाब होगा और आखिरत में भी कामयाब होगा I इसके बाद कालपी शरीफ से तशरीफ लाये मेहमाने खुसूसी शम्से मिल्लत सैय्यद शाहनूर मियां चिश्ती साहब ने तकरीर की और कहा की मुसलमानों को दीनी तालीम के साथ साथ दुनियावी तालीम पर भी तवज्जो देना चाहिए अपने बच्चों को मदरसे भेजे और साथ में उन्हें अच्छे स्कूल भी भेजे जिससे वो पढ़ लिख कर कुछ बन सके और अपने शहर और अपने मुल्क का नाम रोशन कर सके I
रज़ा ए मुस्तफा कमेटी ने आए हुए सभी अकीदतमन्दो को चाय पिलाई प्रोग्राम में मुख्य रूप से शारिक बेग बरकाती, सैय्यद इस्राफील, वासिक बेग, कामरेड रज़्ज़ाक, मकसूद अहमद, अब्दुल वहाब, पप्पू थापा, आकिल बेग, कामिल बेग, रईस अहमद, वामिक बेग, ज़िया बेग, रूमान, फरहान गौरी, दानिश बेग, शोएब अहमद आदि लोग मौजूद रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh