Advertisement

चुन्नीगंज हाते में गली को घेर कर किया जा रहा है अतिक्रमण…..

कानपुर । जहां एक तरफ कानपुर नगर निगम और विकास प्राधिकरण शहर में जगह जगह अतिक्रमण हटाने के लिए सक्रिय है वहीं दूसरी ओर चुन्नीगंज हाते में गली को घेर कर घर का निर्माण दबंग करवा रहा है दबंग स्क्रैब कारोबारी है और अधिकारियों की सेवा करता रहता है ।कई बार शिकायत व प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है ।अधिकारी फ़ोर्स न होने का हवाला देकर स्थानीय लोगों को टरकाया जा रहा है। स्थानीय लोगों में रोष तो व्याप्त है लेकिन दबंग स्क्रैब कारोबारी की धाक के सामने  बेबस और लाचार है। कब्जेदार का कहना है कि जिससे शिकायत करनी हो कर लो, मेरा कुछ नही बिगाड़ पाओगे। ऐसी भाषा और ऐसी दबंगई योगी सरकार में नगर निगम और कानपुर विकास प्राधिकरण को ठेंगा दिखाते हुए से जान पड़ रहे है यदि जल्द ही ये अवैध निर्माण न रुकवाया गया तो किसी भी समय कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है जिसका जिम्मेदार कौन होगा ये तो पाठक ही तय करें ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh