क्लब के पुरस्कार वितरण एवम पद ग्रहण समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्यातिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अभिनव सिंह व क्लब के समस्त पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन, गणेश वंदना एवं राष्ट्रगान से किया। समारोह में आये हुए समस्त अतिथियों को माल्यार्पण कर अध्यक्ष मधु टेकरीवाल ने स्वागत किया सचिव रश्मि अग्रवाल ने गत वर्ष में क्लब द्वारा किये गए कार्यों की राशि रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके साथ ही नवीन वर्ष की अध्यक्षा लायन प्रतिमा निगम को पदभार इंस्टालेशन ऑफिसर पूर्व मंडलाध्यक्ष लायन श्री गोपाल तुलस्यान जी के सानिध्य में कराया गया। नई अध्यक्षा प्रतिमा निगम ने वर्तमान सत्र में भी समाज के बेहतर कार्यों का आश्वासन देते हुए गत माह में ज्योति मूक-बधीर बच्चों के स्कूल बिटूर में वृहद वृक्षारोपण एवं बच्चों संग पिकनिक जैसे कार्यक्रम से इसकी शुरुआत होने की जानकारी दी। मधु टेकरीवाल ने अपने विशेष सहयोगी लायन सुभाष अग्रवाल, लायन ममता सर्राफ, लायन रामानंद अग्रवाल, लायन आशीष अग्रवाल, लायन संजय अग्रवाल आदि को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन संजय अग्रवाल ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से लायन धवल कीर्ति, लायन अर्चना अग्रवाल, लायन अंजू दीक्षित, लायन रश्मि अग्रवाल आदि शामिल रहे।
लायंस क्लब कानपुर ग्रेटर के कार्यक्रम में सदस्यों ने लिया समाज की सेवा का प्रण


















