कानपुर सोमवार को स्वर्गीय दिनेश मिश्रा जी पूर्व सचिव कानपुर क्रिकेट एसो. की 22 वी पुण्य तिथि दिन सोमवार दि. 08/08/2022 शाम 4:30 बजे क्रिकेटरस ग्राउंड वीरेंद्र स्वरूप पार्क निकट स्काउट भवन कानपुर में स्वर्गीय दिनेश मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें महापौर एवं एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि समर्पित की। स्वर्गीय दिनेश मिश्र की पुण्यतिथि पर समस्त गणमान्य ने उनके आदर्शों को याद कर उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर एसोसिएशन को बुलंदी पर ले जाने की बात कही।इस अवसर पर महापौर प्रमिला पांडे ने मिश्र जी के चित्र पर पुष्प समर्पित कर दीप प्रज्वलित किया वही महापौर प्रमिला पांडे ने बताया कि जिस प्रकार क्रिकेट एसोसिएशन मिश्रा जी ने एक सूर्य की भांति प्रकाश कुंज से सराबोर कर दिया उसी प्रकार उनके आदर्शों और कही हुई बातों से क्रिकेट एसोसिएशन को बुलंदी तक पहुंचाया जा सकता है भले स्वर्गीय दिनेश मिश्र जी हमारे बीच में नहीं है फिर भी क्रिकेट एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारियों क्रिकेट खिलाड़ियों में वो जोश वह कार्य करने की प्रेरणा स्वर्गीय दिनेश मिश्र की उपस्थिति दर्ज कराती है । संजय दीक्षित मनीष त्रिपाठी, सतीश दुरई दिवाकर मिश्रा उमेश निगम अनिल सिंह बाबा शैलेंद्र त्रिवेदी आदि गणमान्य एवं पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी भी उपस्थित रहे।
अजीत कुमार की रिपोर्ट



















