Advertisement

भारतीय प्रेस परिषद की बैठक में प्रेस से सम्बंधित मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। लोधी रोड सूचना भवन स्थित सी जी ओ काम्प्लेक्स में भारतीय प्रेस परिषद (प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया) के सभागार में सोमवार को एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता परिषद की अध्यक्ष न्यायमूर्ति माननीय रंजना प्रकाश देसाई जी ने की।
बैठक में “नेशनल प्रेस डे” की तैयारियों सहित प्रेस / मीडिया से सम्बंधित कई प्रस्तावों व मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में परिषद के सदस्य श्याम सिंह पंवार, बलदेव राज गुप्ता, सुमन गुप्ता, अंकुर दुआ, आरती त्रिपाठी, सुधाकर नायर, जय शंकर गुप्ता, विनोद कोहली, गुरबीर सिंह, शैलेंद्र दुबे, जे एस राजपूत, प्रकाश दुबे, डॉ खैदम अथोवा मीतेई, अंशु चक्रवर्ती, प्रजनानंद चौधरी, एल सी भारतीय, सचिव नुंग सैंग लेम्बा आओ व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh