Advertisement

मोहर्रम की 10 तारीख को अकीदत के साथ निकाला जुलूस

कानपुर, हुसैन के चाहने वालों ने बड़े ही अकीदत, सादगी के साथ निकाला मोहर्रम की 10 तारीख का जुलूस  आंखें हुई नम मछरिया बाजार से मोहम्मद उस्मान नगर अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल के नेतृत्व में मीरपुर, सुजातगंज, देवकी नगर, दासू कुआं, इत्यादि क्षेत्रों में घूमता हुआ अलम का जुलूस प्रशासन की अगुवाई में संपन्न हुआ। मोहम्मद उस्मान ने बताया कि हुसैन के चाहने वालों बड़े ही जोश और खरोश के साथ हाथों में अलम  ताजिया को लेकर जुलूस निकाला जुलूस समापन के बाद बड़ी कर्बला मछरियां में ताजियो को दफन किया गया। मुस्लिम समाज में 1 तारीख एक नया साल की शुरुआत तो दूसरी तरफ गम का माहौल होता है जगह-जगह ताजिया दारी कुरान खानी शरबत वितरण किया जाता है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष आरएलडी मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद अनीस काजू मोहम्मद अजीम, डॉक्टर सुहैल चौधरी, इत्यादि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh