आज देश की आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष में आजादी की अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू जी के नेतृत्व में 17 जिलों में तिरंगा यात्रा जाएगी ।
आज प्रातः 11.30 बजे कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय नौबस्ता से 17 कलशों को लेकर युवा मोर्चा कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र की यात्रा भाजपा कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के सह मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी एवं क्षेत्र के कार्यालय प्रभारी राज मणि जी ने यात्रा में जा रहे सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को तिलक लगा एवं झंडी दिखा कर रवाना किया । यह यात्रा क्षेत्रीय कार्यालय से चलकर कानपुर उत्तर कंपनी बाग जोकि देश के लिए शहीद हुए बलिदानों के नाम से जाना जाता है वहां जाकर बूढ़ा बरगद के पेड़ से मिट्टी लेकर तात्या टोपे पर माल्यार्पण कर बिठूर के लिए रवाना हुए
तीन दिवसीय यह यात्रा 17 जिले में जाकर शहीद स्थलों की मिट्टी को एकत्र करके कानपुर बिठूर में वृक्षारोपण कर कार्यक्रम कर इसका समापन किया जाएगा कार्यक्रम को वर्चुली संबोधित करते हुए भाजपा बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष श्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि यह यात्रा का उद्देश्य हमारे देश के लिए शहीद होने वाले वीर जवान जिनकी इस देश के प्रति बहुत ही बड़ी भूमिका का निर्वहन करते हैं जो हमारे देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को बलिदान कर दिए यह तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम शहीद वीर जवानों को हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनकी याद में कानपुर बिठूर घाट में वृक्षारोपण उनके द्वारा लाई गई मिट्टी से किया जाएगा और इस आजादी के अमृत महोत्सव को एक ऐतिहासिक एवं यादगार पल में हम लोग निर्वाह करेंगे ।
रवाना होने से पूर्व युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू जी ने बताया कि यह यात्रा हम सबके लिए बहुत ही गौरवपूर्ण है यह कार्य पार्टी द्वारा हम युवा मोर्चा के साथियों को दिया गया उसके लिए हम पार्टी को धन्यवाद देते हैं और हम सब शहीद स्थलों की मिट्टी को एकत्र करके और उसे कानपुर तक लाने की जो जिम्मेदारी हम युवा मोर्चा के साथियों को दी गई है उसे हम सब पूर्ण करेंगे और इस कार्य को करने में हम अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं ।
इस यात्रा में मुख्य रूप से क्षेत्रीय मंत्री हेमराज शर्मा सचिन शुक्ला मनीष बाजपाई रोहित शुक्ला प्रवीण शुक्ला शिखा मिश्रा पंकज सिंह संजय निषाद सुशील राजपूत आदि सैकड़ों कार्यकर्ता यात्रा में साथ निकले ।
अंकित बाजपेई( श्याम) ने सभी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया


















