Advertisement

अगस्त क्रांति की वर्षगांठ पर “हर घर तिरंगा अभियान” राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आज आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने तिरंगा अभियान की शुरुआत करी। अपनी विधानसभा क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो के परिवार से मिलकर तिरंगा भेंट किया आजादी की 75वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएँ दी।
यह देश स्वतंत्रता संग्राम के लिए जान गवाने वाले व अनेक कुर्बानी कर आजादी दिलाने वाले सेनानियों के प्रति कृतघ रहेगा।

इसी कड़ी में सर्वप्रथम-
अमरशहीद कैप्टनलक्ष्मीसहगल की पुत्री पूर्व सांसद सुभाषिनी अली को तिरंगा भेंट कर उनके घर पर तिरंगा फहराया गया।

स्व. भगवतीसिंह विशारद जी- स्व. विशारद जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं 7 बार के विधायक तथा देहादानी थे। इनके परिवार को तिरंगा भेंट किया गया।

3- स्व. श्रीमतीगंगादेवी व स्व. सुंदरलालवैध जी के पुत्र श्री अरूण द्विवेदी जी को झंडा भेंट किया।

4- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गुरुप्रसाद_दीक्षित जी के पुत्र श्री गिरजा शंकर दीक्षित के पुत्र अरूण द्विवेदी जी को झंडा भेंट किया।

विधायक अमिताभ बाजपेई ने अपने नौजवान साथियों से अपील की हर घर तिरंगा अभियान में अपने क्षेत्र में निशुल्क खादी की झंडा भेंट करें।

इस मौके पर साथ में संयुक्त विपक्ष मोर्चा के संयोजक सुरेश गुप्ता , पूर्व पार्षद हरीओम पांडे, प्रभाकर शुक्ला ओमी, समीर गान, अमित गुप्ता, दिनेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh