Advertisement

श्रीराम राज्य मे महार्षि वाल्मीकि जी का अपमान

आज अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ के तत्वाधान में 60 वर्ष पुराने महार्षि वाल्मीकि मन्दिर जो कि गोल चौराहा, थाना काकादेव कानपुर नगर मे स्थिति है, जिसको कुछ व्यक्तियों ने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से साजिश के तहत मन्दिर को तोड़कर मूर्ति को गायब कर दिया गया है इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी लेकिन कोई कार्यवाही नही की गयी जिसको लेकर हम नगर प्रमुख, श्रीमान् पुलिस कमिश्नर कानपुर व इसी क्रम मे आज श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय कानपुर नगर को ज्ञापन दिया गया जिसमे मांग की गयी कि उच्च घटना की उच्च स्तरीय जॉच कराकर मन्दिर का पुनः निर्माण कराकर महार्षि वाल्मीकि जी की मूर्ति को पुनः स्थापित किया जाये दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही कराने की कृपा करें ज्ञापन देने मे प्रमुख रूप से सुनील राजदान, डब्लू वाल्मीक, श्रीनाथ वाल्मीक, मनीष चन्द्र चमन विरह, संजय टेकला हरी किशन सिंह, रमेश कुमार, जी० बी० चन्द्र गौर, मुन्नालाल नेता, कैलाश वाल्मीकि, राजकमल मल एडव नवीना सेप एडवोकेट उपस्थित रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh