Advertisement

समाज सेवक जय गुप्ता ने जरूरतमंदों को बांटा राशन समाग्री

कानपुर,जहां एक तरफ जनता गरीबी और बेरोजगारी से परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी से जुड़े व्यापारी नेता समाज सेवक जय प्रकाश गुप्ता (जय गुप्ता) के द्वारा महाराजपुर विधानसभा वार्ड नंबर 12 के अंतर्गत कुलगांव में गरीबों को राशन किट वितरण किया। क्षेत्र की जनता ने समाज सेवक जय गुप्ता के समाज हित के अनेकों कार्यों को देखते हुए काफी सराहा और धन्यवाद किया और कहा की इस क्षेत्र को आप जैसे समाज सेवक की जरूरत है। मीडिया से बातचीत के दौरान समाज सेवक जय गुप्ता ने कहा कि मेरे क्षेत्र की जनता मेरा परिवार है क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा हर संभव मदद करने कोशिश करूंगा। इस दौरान गुड्डी बहन, सुनीता, संजू देवी, सत्यम कुमार, सुशीला, अनीता ,आशा देवी, कंचन, मीना आदि लोग उपस्थित रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh