Advertisement

रामलीला कमेटी ने बांटे ध्वज

कानपुर,आज श्री छावनी रामलीला कमेटी (रजि) के तत्वाधान में भारत की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर वृहद स्तर पर राष्ट्रीय ध्वज का आम लोगों में वितरण किया गया जिसमें हर वर्ग , समुदाय , संप्रदाय के नर नारी पूरे हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वज अपने घर ले जाने के लिए लालायित दिखे ।
कुछ ही मिनटों में भारी संख्या में ध्वज आम लोगों में वितरित हो गये । इसी अवसर पर पहली बार गठित महिला प्रकोष्ठ में आत्मनिर्भर नारी अभियान का शुभारंभ किया जिसके अंतर्गत रामलीला में लगने वाले मेले से आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा और यह अभियान केवल मेले तक ही नहीं रुकेगा इसके आगे भी निर्बाध गति से चलता रहेगा । इस अवसर पर अध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवार , सुमित गौड़ , रामशंकर वर्मा , पूनम सिंह , शिवा वाल्मीकि , नीलम अंसारी , बुशरा अंसारी , अनीता दुआ , कीर्ति गुप्ता , सूरज , नितीश पाठक , पारुल गुप्ता , रीता गुप्ता , कौशल्य शर्मा , मौहम्मद तल्हा अंसारी , मोमिना इदरीसी और मदीना इदरीसी इत्यादि उपस्थित रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh