Advertisement

आकाश बायजूस ने लड़कियों के सशक्तीकरण और समावेशन के लिए लॉन्च किया ‘एजुकेशन फॉर ऑल’

कानपुर, भारत सरकार की ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ पहल के मौके पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले अग्रणी संस्थान आकाश बायजूस ने ‘एजुकेशन फॉर ऑल’ के माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए निजी कोचिंग में छात्राओं के सशक्तीकरण एवं समावेशन के लिए बड़ी पहल का एलान किया है। इसके तहत वंचित परिवारों के 7वीं से 12वीं कक्षा के करीब 2000 छात्रों, विशेषरूप से लड़कियों को नीट एवं जेईई की निशुल्क कोचिंग एवं स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।
दिल्ली के एयरोसिटी में जेडब्ल्यू मैरिएट होटल में मुख्य कार्यक्रम के साथ-साथ देश में 45 स्थानों पर एक साथ इस पहल की लॉन्चिंग की गई। दिल्ली में मुख्य कार्यक्रम में आकाश बायजूस के चेयरमैन जे. सी. चौधरी, मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश चौधरी और सीईओ अभिषेक माहेश्वरी व कंपनी के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आकाश बायजूस के पूर्व छात्र भी उपस्थित रहे, जो एएनटीएचई के माध्यम से संस्थान से जुड़े थे। पूर्व छात्रों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए ट्रॉफी एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh