Advertisement

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने तिरंगा यात्रा जागरूकता रैली निकाली

कानपुर| राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के तत्वाधान में तिरंगा यात्रा जागरूकता रैली का आयोजन शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क से किया गया| रैली को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कोमिल द्विवेदी ने झण्डी दिखाकर रवाना किया| इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांगजनों को नि:शुल्क तिरंगा झंडा वितरित किया| रैली शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क, पाण्डू नगर, नीर छीर चौराहा, डबल पुलिया, गल्ला मंडी चौराहा होते हुए शास्त्री नगर में समाप्त हुई|
इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कोमिल द्विवेदी ने कहा कि दिव्यांगजनों के द्वारा तिरंगा यात्रा जागरूकता रैली से आम जनमानस को प्रेरणा मिलती है| देश की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हम सभी को अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाकर आजादी का जश्न उत्साह पूर्वक मनाना चाहिए |राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि जिन शहीदों की वजह से हम सभी को आजादी मिली है हम उनको श्रद्धांजलि देकर नमन करते हैं| जिनकी वजह से हमारा देश आजाद हुआ हम उनका बलिदान कभी नहीं भुला सकते| हमें उनकी वजह से ही 75 वर्ष पूर्व अपनी आजादी का जश्न मनाने का अवसर मिला है|
आज की रैली में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, आनन्द तिवारी, अशोक कुमार, गौरव कुमार, वैभव दीक्षित, बंगाली शर्मा, जौहर अली, गुड्डी दीक्षित , इसरार अहमद, मैनुददीन आदि शामिल थे|

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh