Advertisement

निर्माण सेवा संस्थान प्रवासी मजदूरों कोविड 19 टीकाकरण के लिए कर रहा जागरूक।

कानपुर-समाजसेवी संस्था निर्माण सेवा संस्थान ने प्रवासी मजदूरों को कोविड 19 टीकाकरण के किये जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। बुधवार को अशोक नगर स्थित कानपुर जर्नलिस्ट क्लब में संस्था के सचिव जयवीर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि आज देश में 45 करोड़ असंगठित मजदूर हैं, वहीं पर कुल प्रवासी मजदूरों का 26 प्रतिशत सिर्फ उ०प्र० से आते हैं। आई.ओ.एम. (संयुक्त राष्ट्र) द्वारा किये गये अध्ययन के अनुसार उ0प्र0 से बाहर जाने वाले मजदूर भारत में सबसे ज्यादा हैं। आई.ओ.एम. रिपोर्ट के माध्यम से हमने पाया है कि 93.8% प्रवासियों ने खुद को वायरस से बचाने के लिए कोविड- 18 उपयुक्त व्यवहार का अभ्यास करने की सूचना दी। 91.3% लोग कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम से अवगत थे। लगभग 91% ने कोविड-19 वैक्सीन की अपनी पहली खुराक प्राप्त की है।प्रेस वार्ता में सरदार कुनाल सिंह बग्गा, संघ रतन बौद्ध, पास्टर डायमण्ड यूसुफ, मनोज मकार्टिस, मौलाना अब्दुल मजीद, रामदुलारे वंशज आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh