Advertisement

केंद्रीय विद्यालय आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्रों तथा लायंस क्लब कानपुर एकता विशाल ने वृक्षारोपण का आयोजन किया

पर्यावरण संरक्षण हेतु लायंस क्लब कानपुर एकता विशाल तथा केंद्रीय विद्यालय, आईआईटी कानपुर के 1986 बैच के पूर्व छात्रों ने तत्वाधान से केंद्रीय विद्यालय, आईआईटी कानपुर में 10/08/2022 को वृक्षारोपण का आयोजन किया और 51 वृक्ष लगवाए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मण्डलाध्यक्ष माननीय लायन गोपाल तुलस्यान जी तथा उनकी धर्मपत्नी शीला तुलस्यान जी रहे। पूर्ण कार्यक्रम के वी के प्रधानाचार्य श्री आर. एन. वाडलकर के सहयोग तथा उनकी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
के.वी. 1986 बैच से नवप्रीत सिंह, पीयूष मेहरोत्रा, श्रवण बाजपेई, निशा बाजपेई, शिशिर अग्रवाल, हरमोहन सिंह, फिरोज खान, विद्या भास्कर, संघमित्रा अग्रवाल तथा कानपुर एकता विशाल से लायंस सखियाँ मोनिका अग्रवाल, संघमित्रा अग्रवाल, अंजली मिश्र, वीणा ऐरन, सुधा यादव, माधुरी निगम और दीप्ति अग्रवाल उपस्थित थीं।
सन 2021 में पूर्व छात्रों ने 25 बेटियों की उच्च शिक्षा का खर्च उठाने का वायदा किया था जिसका कार्य आज शुरू हो गया। 11 वीं कक्षा की तीन छात्राओं से मुलाकात करके उनसे भविष्य के विषय में पूछा तथा NEET/JEE/UPSC की कोचिंग हेतु पूर्ण खर्च उठाने की व्यवस्था करी गई।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh