Advertisement

समाज सेवक जय गुप्ता को क्षेत्र की बहनों ने बांधी राखी

कानपुर,रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर समाजवादी पार्टी से जुड़े व्यापारी नेता प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव समाज सेवक जय गुप्ता की कलाई पर महाराजपुर विधानसभा वार्ड नंबर 12 के अंतर्गत छोटी बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर ईश्वर से लंबी उम्र की प्रार्थना कि समाज सेवक जय गुप्ता ने छोटी बहनों को उपहार स्वरूप शिक्षण सामग्री और चॉकलेट दे कर कहा कि आप लोग पढ़ लिख कर ही आगे देश का भविष्य बनेंगी। और समाज सेवक जय गुप्ता ने मौजूद सभी छोटी बहनों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आप लोगों को जब भी कोई दिक्कत परेशानी होगी तो आप लोगों की हर संभव मदद करूंगा और आप सभी की आवाज को बुलंद करने का कार्य करूंगा। इस दौरान गुड्डी बहन, राजकुमारी, केतकी, कंचन, अनीता, संजू, मीना, आशा, मनोज वर्मा, शिव शंकर, सत्यम कुमार, वसीम गाजी, विशाल शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh