Advertisement

पुलिस कमिश्नर वी0पी0 जोगदंड से मुलाकात, फूल भेंट कर सम्मान किया ।

कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार मंडल (पंजी) के पदाधिकारियो ने कानपुर पुलिस कमिश्नर वी पी जोगदंड से मुलाकात की एवम उनको फूल और बुके भेंट कर उनका सम्मान किया । इस अवसर पर कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संदीप पांडेय ने उनको क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि कल्याणपुर और आस पास के क्षेत्रों का हाल बुरा है पूरे कानपुर में ई रिक्शा के कारण जाम लगता रहता है  और टोकने पर झगड़े पर आमादा हो जाते है शरीफ आदमी का रोड पर चलना दुस्वार है इन पर कड़ी कार्यवाही करते हुए इनके रुट निर्धारित किये जाएं जिससे जाम की समस्या से निजात मिल सके और आम जन मानस राहत महसूस कर सके ।। कमिश्नर श्री वी पी जोगदंड जी ने व्यपारियो की समस्या सुनी और उसके जल्द से जल्द निस्तारण की बात कही इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष नीरज सिंह राजावत मनीष पांडे सूबेदार मेजर ओम सिंह भदौरिया सिंटू यादव पंकज दुबे प्रशांत द्विवेदी आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh