आरटीओ विभाग के प्रशासन व प्रवर्तन एवम कर्मचारियों सहित कई एसोसिएशन द्वारा आज़ादी के 75वे अमृत महोत्सव के अंतर्गत आरटीओ प्रशासन राजेश सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम उदय वीर सिंह, सुनील दत्त, अम्बुज, एआरटीओ प्रशासन सुधीर वर्मा , आरआई अजीत सिंह समेत विभाग के समस्त कर्मचारियों ने कार्यालय से यात्रा का शुभारंभ हाथों में तिरंगा लहराते हुए शुरू की। यात्रा सर्वोदय नगर से चल कर काकादेव थाना होते हुए रेव मोती से घूमते हुए वापस कार्यालय पहुंची। आरटीओ प्रशासन राजेश सिंह ने लोगो से देश भक्ति की भावना को भीतर हमेशा रख कर देश हित मे कार्य करने की प्रेरणा दी।
आरटीओ विभाग ने निकाली तिरंगा अमृत महोत्सव यात्रा


















