Advertisement

बादशाही नाका थाना क्षेत्र अंतर्गत युवती को अपने पैसे मांगना पड़ा भारी आरोपी युवक ने महिला को दी तालिबानी सजा

कानपुर में युवक ने महिला पर कुछ इस तरह से चापड़ चलाएं कि डॉक्टर भी इलाज के बाद चकरा गए दरअसल डॉक्टर का कहना है की पहली बार ऐसा हुआ है की किसी को डेढ़ सौ से 200 टांके लग गए लेकिन महिला होश में है पूरा मामला कानपुर के बादशाही नाका इलाके में आज एक ऐसा मामला सामने आया जिसने दिल दहला कर रख दिया दरअसल निधि पांडे नाम की महिला जो की प्रॉपर्टी का काम करती है उसमें अरविंद सिंह राठौर के नाम के व्यक्ति से पैसों का लेनदेन था जिसके लिए महिला निधि बादशाही नाका थाना अंतर्गत हॉलीडे होटल पहुंची वहां युवक अरविंद से कुछ कहासुनी हुई जिसके बाद अरविंद ने महिला के मुंह में मिर्चा भरकर पिटाई की और पूरे शरीर पर चापड़ से कई बार वार किया जिसमें महिला की कान कट गया और पूरे शरीर में बड़े-बड़े घाव हो गए महिला जैसे तैसे होटल से निकलकर थाने की तरफ भागी और थाने में जाकर पुलिस वालों के सामने पहुंची पुलिस ने उसे उर्सला अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां पर उसका इलाज चल रहा है तस्वीरें इतनी दहलाने वाली हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिला के शरीर में 150 से ज्यादा से ज्यादा टांके लगाए गए हैं पुलिस ने इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और अरविंद की तलाश शुरू कर दी है लेकिन इस पूरे मामले पर सवाल यह उठता है कि जब होटल में अरविंद महिला के साथ मारपीट कर रहा था और लगातार चापड़ से वार कर रहा था तो उस समय होटल के कर्मचारी आखिर कहां थे होटल का मैनेजर कहां था क्या इस पूरे मामले में होटल के कर्मचारी और मैनेजर भी शामिल है अगर घटना होटल में हुई है तो होटल स्टाफ ने महिला को इलाज के लिए भर्ती कराने के लिए क्यों नहीं सोचा पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी यह सारे सवाल इस घटना के बाद उठ रहे हैं ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh