Advertisement

फ्यूचर इलेक्ट्रॉनिक राइडर द्वारा,बैटरी चलित वाहनों के शोरूम का हुआ,उद्घाटन|

दिनांक 17 मार्च 2021 को विजय नगर चौराहा कानपुर में स्थित फ्यूचर इलेक्ट्रॉनिक राइड्स शोरूम का उद्घाटन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के डिप्टी जनरल मैनेजर दिव्यांशु राजन और सारिका चतुर्वेदी असिस्टेंनट जनरल मैनेजर SMCE विशाल सिद्धार्थ चीफ मैनेजर SMCE के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ, जिसमें स्कूटर की कई वैरायटी शोरूम में शामिल हैं, जिनके न्यूनतम कीमत 64 हजार से 80 हजार तक की रखी गई हैं। जिसमें कि ग्राहकों को ना ही किसी भी प्रकार के बीमे की जरूरत है, न ही आरटीओ द्वारा रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत है, और ना ही आपको डीएल साथ में लेकर चलने की आवश्यकता है । यह बैटरी द्वारा चालित गाड़िया है।
बैंक के डिप्टी जनरल मैनेजर द्वारा बताया गया कि, यह शोरूम में नई तकनीकी द्वारा यह गाड़ियां आई हैं, मैंने इनको स्टैंड अप इंडिया योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता से फाइनेंस किया ,है यह भी बताया कि आने वाले दिनों में पेट्रोल, डीजल की ज्यादा दिक्कतों से यह लाभकारी होगी, इनको काफी समय से इस व्यापार का अनुभव है, इसलिए यह लोग इसको चला पाएंगे। ग्राहकों के लिए यह बहुत ही लाभकारी और किफायती रहेगी| अंत में कार्यक्रम की समाप्ति पर असिस्टेंनट जनरल मैनेजर सारिका चतुर्वेदी ने बताया कि, हमारे द्वारा इस शोरूम को दिए गए वित्तीय सहायता से यह काफी खुश हैं, और मैं चाहती हूं कि, इनका शोरूम प्रगति के रास्ते पर चलते हुए लाभकारी सिद्ध हो।

संवाददाता:-अभिषेक कठेरिया

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh