Advertisement

कानपुर,सावन भादो की बरखा फुहारों के बीच ओमर वैश्य महिला संघ ने सिविल लाइन स्थित कैप्सूल रेस्टोरेंट में विभिन्न त्योहारों को नृत्य और गीतों के रूप में प्रस्तुत किया।कार्यक्रम की थीम मयूर के अनुसार सभी सखियां नीले हरे परिधान में सज धज कर अत्यंत उत्साहित दिख रही थी। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डॉ श्याम बाबू गुप्ता व उर्मिला गुप्ता मयूर द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि महिला संघ समाज हित के लिए काफी कार्य करती रही है जो कि प्रशंसनीय है और आगे भी महिला संघ इसी प्रकार से सेवा कार्य करती रहेगी। संघ की अध्यक्षा माधुरी ओमर ने सभी का स्वागत किया। संघ की मंत्राणी मिली गुप्ता द्वारा कार्यक्रम के बारे में व संस्था के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गई ।कार्यक्रम का भाव पूर्ण संचालन मंत्राणी मिली गुप्ता व सांस्कृतिक मंत्राणी प्रियंका गुप्ता द्वारा किया गया।गणेश वंदना के साथ गणेश चतुर्थी त्योहार पर गणपति के विभिन्न रूपों को नृत्य के माध्यम से दर्शाया गया सक्षम,काशी,अमोघ नित्या मौली,दीपिका,रेखा गुप्ता द्वारा 75वें आजादी के अमृत महोत्सव को धूम धाम से मंच पर प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने अपने एक्ट के द्वारा प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। सभी ने तिरंगा लेकर एक स्वर में बोला वंदे मातरम।श्रद्धा,स्वाति,शोभना, मोनिका,सुनीता,प्रीति ने हरियाली तीज सोलह सिंगार कर हरियाली उत्सव मनाया। प्रियंका व पंखुड़ी ने मोरनी नृत्य से समा बांध दिया। समृद्धि परी पामेला,सिद्धि द्वारा मेघ मल्हार की सुंदरता को नृत्य द्वारा प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।नंद के घर आनंद भयो यशोदा एक्ट द्वारा सभी ने मिलकर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मोरनी के अनुसार श्रृंगार में प्रतिभागियो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों से बने मोर पंख के आभूषण में हरे नीले परिधान में प्रतिभागियों ने रैंप वॉक करी IWC डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरार मनीषा बाजपेई व उर्मिला गुप्ता (मयूर) द्वारा बरखा क्वीन, मेघ क्वीन व् मयूर क्वीन का चयन किया गया तथा उन्होंने इतने सुंदर कार्यक्रम के लिए सभी प्रतिभागियों की बहुत ही अधिक प्रशंसा करी महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय गुप्ता द्वारा मेघ मल्हार कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को हार्दिक बधाइयां दी।कार्यक्रम की संयोजिका उर्मिला गुप्ता व सविता अजय गुप्ता ने कार्यक्रम की प्रशंसा करी। इस अवसर पर स्वजाति भूषण उमा ओमर,स्वजाति भूषण वीना गुप्ता,मंजु गुप्ता,उर्मिला श्याम बाबू गुप्ता जी, सविता अजय गुप्ता,रजनी चौधरी,ममता,रीता,अनुभा,श्रद्धा,शालिनी,रीकांशा,शिल्पी,प्रियंका गुप्ता आदि मौजूद रही।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh