कानपुर थाना बजरिया अंतर्गत कर्नलगंज निवासी फैजान ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले दबंग फुरकान मेहंदी आशु चिकना सेम सुल्तान महंदी शाहरुख व तीन चार अज्ञात लोगो ने जानलेवा हमला कर दिया फैजान ने बताया कि यह लोग अपराधी किस्म के हैं। कई थानों में इन अपराधियों के खिलाफ अपराधिक इतिहास मौजूद हैं। और वाहन चोरी कराने के लिए अपने साथ रख कर चोरी करवाते हैं मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं और वह मारपीट भी करते हैं पुलिस में शिकायत करने के बावजूद अभी तक F I R नहीं लिखी गई मारपीट के दौरान मुझे काफी सिर में और पीठ हाथ पैर में गंभीर चोटें आई हैं यह दबंग लोग मासूम युवकों को साथ में रखकर गलत कार्य में डालने को उकसाते हैं मना करने पर मारपीट कर जबरदस्ती करते हैं इनका पुलिस से सांठगांठ होने के कारण कोई भी कार्रवाई नहीं होती है जिससे यह दबंगो के हौसले बुलंद है क्षेत्र में आतंक व्याप्त है। थाना बजरिया पुलिस से इस मामले की जानकारी करनी चाही तो थाना बजरिया पुलिस ने कई फ़ोन काल रिसीव नहीं किया जिससे की जानकारी नही प्राप्त हो सकी।
थाना बजरिया के वांछित अपराधियों ने युवक को किया लहूलुहान


















