Advertisement

टेक-ओ-इनोवा में छात्रों का वैज्ञानिक नवाचार

कानपुर । पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में अंतर- विद्यालयीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ जिसमें शहर के पच्चीस प्रतिष्ठित विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आई. आई. टी. कानपुर के प्रोफेसर अनुराग त्रिपाठी ने विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता टेक-ओ-इनोवा का औपचारिक उद्घाटन किया। प्रोफेसर त्रिपाठी ने प्रतिभागी छात्रो को संबोधित करते हुए कहा कि हमको कोई भी काम पूरी कुशलता पूरी तन्मयता तथा समर्पण के साथ करना चाहिए। उन्होंने “पूर्णात् पूर्णमुदच्यते का उल्लेख करते हुए कहा कि परिपूर्णता ही किसी कार्य को विशिष्ट बना देती है कर्म की कुशलता ही योग है और जो भी कार्य पूरी कुशलता के साथ किया जाता है वह योग की श्रेणी में आ जाता है

विद्यालय की निर्मात्री श्रद्धेया सुशीला नरेन्द्र जीत सिंह उपाख्य बूजी के 108 वें जन्मोत्सव पर उनके सुपुत्र तथा विद्यालय के संरक्षक श्री वीरेद्रजीत सिंह ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा अगर आज बूजी होती तो आप लोगों के इन सुंदर कार्यक्रमों को देखकर बहुत आहलादित होती

दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राकेश राम त्रिपाठी तथा संरक्षक श्री वीरेंद्रजीत सिंह ने मुख्य अतिथि प्रोफेसर अनुराग त्रिपाठी तथा उनके पिताजी को प्रतीक चिह्न देकर तथा शाल पहनाकर सम्मानित किया

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों की रचनात्मकता, तार्किकता तथा वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना तथा विज्ञान और प्रौदयोगिकी में नवाचार को बढ़ावा देना है छात्रों को उनकी अभिरुचि एवं उत्साह के साथ नए तथ्यों और आविष्कारों को सीखने में संलग्न करना है, जो हमारे समाज एवं देश के हित में हो

प्रधानाचार्य श्री राकेश राम त्रिपाठी जी ने विभिन्न विद्यालयों से आए हुए सभी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छात्र अपनी मेहनत एवं लगन के द्वारा निश्चित ही हमारे समाज एवं देश के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के द्वारा अपना श्रेष्ठ योगदान दे सकते हैं एवं हमारे आज के बाल वैज्ञानिक हमारे देश के युवा वैज्ञानिक के रूप में प्रतिष्ठित होंगे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि छात्र चिंतामुक्त होकर केवल अपने काम को प्रसन्नता एवं मनोयोग से करते रहे निश्चित ही उनके द्वारा किया गया हर एक नवाचार विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में समाज व देश के लिए श्रेष्ठ निर्मिति को प्रस्तुत करेगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी जिसके बाद विज्ञान का यह महोत्सव प्रारंभ हुआ

भावी वैज्ञानिकों की सुंदर नींव रखते हुए ‘ टेक-ओ-इनोवा के इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न स्पर्धाओं को तीन चरणों में आयोजित किया गया जिसमें प्रथम चरण में लेट्स इनोवेट साइ- आर्टिस्टा साइ-स्पीचीफाई लेट्स कोड टेक-ऑन क्विज वेब-ओ- मेंटा स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। दवितीय चरण में साइ-कैनवास, थ्री डी ओ ग्लान्स , इनसीडियस गेम, डिजी आर्टी डिजी मूव्स ड्रीलिंग माईड्रस का आयोजन किया गया एवं तृतीय चरण में ईवेंट रोल ऑन और फोटो मानिया सहित कुल 14 स्पर्धाओं का आर्य नगर नगर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने अपनी मेधा को प्रदर्शित करते हुए विज्ञान के इस महोत्सव में प्रतिभाग किया। जिनमें आर्मी पब्लिक स्कूल ब्लू बेल्स इन्टरनेशनल स्कूल, बी० एन० एस० डी० बालिका विद्यालय, बी० एन० एस० डी० शिक्षा निकेतन, डी० पी० एस० बर्रा, डी० पी० एस० कल्यानपुर दून इन्टरनेशनल स्कूल, फ्लोरेट्स इन्टरनेशनल स्कूल गुरु नानक मॉडर्न स्कूल, जय नारायण विद्या मंदिर, कैलाश सरस्वती इण्टर कॉलेज के०डी० एम० ए० इन्टरनेशनल, मन्टोरा पब्लिक स्कूल, नर्थर इन्टरनेशनल स्कूल, एस० जी० एम० इन्टरनेशनल स्कूल, सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेन्टर, सेन्ट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गौरव मेमोरियल इन्टरनेशनल स्कूल आदि विद्यालय शामिल हुए

विज्ञान एवं तकनीकी नवाचार के इस अनुपम कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में श्री आनंद प्रकाश तिवारी जी, संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानपुर का आगमन हुआ

परिणाम-
लैट्स इनोवेट स्पर्धा में नर्चर इन्टरनेशनल स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया कै० डी० एम० ए० इन्टरनेशनल ने द्वितीय स्थान एवं जय नारायण विद्या मंदिर व पं दीन दयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय दोनों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ओवर आल सभी स्पर्धाओं में सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेन्टर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

विजेताओं को संयुक्त पुलिस आयुक्त श्री आनंद प्रकाश तिवारी तथा प्रांत प्रचारक श्री श्रीराम जी ने प्रमाण-पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया

सभी प्रतिभागी विद्यालयों से आए हुए प्रतिनिधि शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया समापन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्री श्रीराम जी ने कहा कि दीनदयाल विद्यालय के पढ़े हुए विद्यार्थियों की समाज में एक विशिष्ट पहचान होती है उनका आचरण, शालीनता और विनम्रता एक अलग ही छाप छोड़ती है

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर श्री आनंद प्रकाश तिवारी ने सभी प्रतिभागी छात्रों को बधाई दी तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप हमेशा कुछ नया सोचते रहिए। रोजमर्रा की जिंदगी में कई ऐसी चीजें मिल जाएँगी जिसमें कुछ नए निर्माण की आवश्यकता होगी निर्णायक मण्डल के रूप में डॉ० विकास द्विवेदी, श्री अमित बाजपेयी, इंजीनियर सत्यांशु, डॉ० अभिलाषा चौधरी , डॉ० अर्चना पाण्डेय, डॉ० मधु सहगल, श्री प्रशान्त खरे डॉ० अमर श्रीवास्तव इंजीनियर सौरभ अग्रवाल डॉ० सुनील कुमार मिश्रा कौस्तुभ ओमर, श्री सुजीत सिंह श्री श्रीराम जी ( प्रान्त प्रचारक) श्री बृज मोहन सिंह ( प्रधानाचार्य बी० एन० एस० डी० शिक्षा निकेतन) पूर्व शिक्षक श्री दीपक राजे जी शिक्षकगण छात्र एवं छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रुचि द्विवेदी ने किया तथा प्रधानाचार्य श्री राकेश राम त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh