Advertisement

भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई एवं अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहनलाल साहसी के आकस्मिक निधन पर भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्या पटेल ,बालमुकुंद शुक्ला ने स्व राजेश बाजपेई एवं मोहनलाल साहसी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कामेश्वर सिंह ने राजेश बाजपेई को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राजेश जी बीमार होने के बावजूद भी संगठन के लिए 24 घंटे समर्पण भाव से कार्य करते थे विगत दिनों मेरठ में होने वाले किसान मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण में मना करने के बावजूद भी प्रतिभाग किया। वह संगठन के प्रति अत्यधिक समर्पित कार्यकर्ता थे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि स्वर्गीय मोहनलाल साहसी एवं राजेश बाजपेई ने अपना सर्वस्व जीवन पार्टी को निछावर कर दिया था। वह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे। दोनों नेताओं ने किसान मोर्चा और अनुसूचित मोर्चा को जिले में ही नहीं पूरे कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में नई पहचान दिलाई।
किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने स्व राजेश बाजपाई के बर्रा स्थित आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और आवश्यकता पड़ने पर मदद का भरोसा दिया ।प्रमुख रूप से अनीता गुप्ता, विधायक महेश त्रिवेदी , संदीप बाजपेई , प्रबोध मिश्रा, संजय कटियार, मनीष त्रिपाठी ,अनुराग शुक्ला, दीपांकर मिश्रा, करुणेश पांडेय आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh