Advertisement

युवाओं को मिलेगा फुटवियर प्रशिक्षण

उन्नाव जहां प्रदेश सरकार युवाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाकर रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है इसी कड़ी में आज सुपर हाउस लिमिटेड की सेफ्टी तथा गारमेंट डिवीजन में बेरोजगार युवाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया सुपर हाउस ने भारत सरकार की संस्था केंद्रीय पादुका प्रशिक्षण संस्थान आगरा तथा इंडस्ट्री एसोसिएशन की संस्था कानपुर उन्नाव लेदर क्लस्टर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड बंथर उन्नाव के साथ मिलकर फुटवियर के विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जैसा कि देखा जाता है कौशल विकास प्रशिक्षण में युवाओं को प्रशिक्षण के बाद रोजगार की समस्या आती है परंतु यह प्रशिक्षण कार्यक्रम फुटवियर इंडस्ट्री के भीतर संचालित किया जा रहा है जिसमें युवाओं को प्रशिक्षण के साथ साथ प्रतिदिन ऑन जॉब ट्रेनिंग भी मुहैया कराई जा रही है जिससे युवा प्रशिक्षण के साथ-साथ इंडस्ट्री में काम करने के गुण भी सीखेंगे सुपर हाउस ग्रुप से मुख्तारउल अमीन जी ने इस प्रशिक्षण को प्रारंभ कराकर युवाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ रोजगार से जोड़ने का सराहनीय कदम उठाया है इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवाओं को कटिंग स्टिचिंग तथा लास्टिंग विभागों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा इस कार्यक्रम में सीएफटीआई आगरा द्वारा कोर्स कंटेंट तथा अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण को संचालित किया जाएगा तथा कानपुर उन्नाव लेदर क्लस्टर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक ओ पी पांडे ने बताया इस कार्यक्रम को कानपुर उन्नाव की अलग-अलग फुटवियर इंडस्ट्री मे भी अति शीघ्र आरंभ किया जाएगा जिससे फुटवियर इंडस्ट्री में प्रशिक्षित कारीगरों की कमी को पूरा किया जा सके उन्होंने बताया इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में टेक्निकल तथा प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के साथ-साथ युवाओं को सॉफ्ट स्किल की भी ट्रेनिंग दी जाएगी जिससे वह इंडस्ट्री में अच्छे से कार्य कर सकें आज कार्यक्रम का उद्घाटन सुपर हाउस लिमिटेड गारमेंट डिवीजन के जनरल मैनेजर विकास बाजपेई तथा एचआर हेड शैलेंद्र भदौरिया ने फीता काटकर किया इस मौके पर कंपनी से धीरज पांडे,मोहम्मद आलम, शरद चौहान,मनोज श्रीवास्तव तथा सीएफटीआई कानपुर इंचार्ज राकेश चंद्रा तथा प्रोग्राम मैनेजर शिशिर अवस्थी ट्रेनिंग टीम मे विकास दीक्षित, शिवांगी सिंह,सौरभ शुक्ला, अर्पित दीक्षित,आशीष सिंह, चंदन कुमारी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh